Currency problem in Nisarpur (MP)
Monday, 14 November 2016
लाइन में लगे महिलाओं और पुरुषों में आक्रोश
निसरपुर मोहम्मद बोहरा:-निसरपुर नगर में पांचवे दिन भी 1000,व् 500 के नोट बदलने के लिए सरकार ने रविवार को भी सारे बैंको खुले रखने के निर्देश दिए थे इसके बावजूद निसरपुर के बैंक आफ इंडिया में रविवार दोपहर 1:00 बजे टोकन बाट दिए गए एवं शाम 4:45 को टोकन लेकर लोगों को कहा अब काम नहीं होगा बोलकर गेट बंद कर दिया गया जिससे सुबह से शाम तक लाइन में लगे महिलाओं और पुरुषों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला लोगों ने बताया कि बैंक द्वारा निर्धारित किए गए समय के पूर्व 11:00 से 1:00 बजे तक टोकन वितरण कर दिए गए थे और लोगों का जमावड़ा उसके बाद भी 5:00 बजे तक लगा रहा बैंक द्वारा सूचना पटल पर प्रतिदिन का समय दर्शाया हुआ था लेकिन लाइन में लगे लोगों को जानकारी न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा नवादपूरा से आए नारायण भाई काग ने बताया कि मैं 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी बैंक कर्मियों द्वारा बताया गया कि हमने 50 टोकन को देकर व्यवस्था सुधार के लिए बांट दिए गए और हमने टोकन जिसको दिऐ है उसी को अंदर लेंगे वहीं दूसरी तरफ देर से आए लोग टोकन न मिलने से बैंककर्मियों को कोसते रहे दूसरी तरफ गांव के रसूखदारों को मुंह देखकर पिछले फाटक से अंदर लेते रहें बाद में आए लोगों ने शाखा प्रबंधक को कोसते रहे हैं और भारी आक्रोश जताया वहीं कोठड़ा के सूरज मुकाती ने बताया बैंक में राशि जमा करने आया था बैंक में सुरक्षा गार्ड के अंदर जाने नहीं दिया वहीं दूसरी रास्ते से गांव के वह रसूखदार की जी हुजूरी करने में लगे बैंक कर्मी। इस्माइल लौहार ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे से रुपए लेने बैंक में पहुंचा भीड़ अधिक होने के कारण शाम के 5:00 बज गई थी। बैंक का फाटक बंद करने पर सुरक्षा गार्ड ने बताया कि हमने 1:00 बजे के पहले ही 50 लोगों को टोकन दे दिए गए थे। अब मंगलवार को आना सोमवार को अवकाश रहेगा।बैंक ऑफ इंडिया निसरपुर की शाखा निसरपुर ब्लॉक की 34 पंचायतों का मेन मुख्यालय हे। जाहा नोट बन्दी के पहले भी हजारों कस्टमरों का लेंन देन प्रतिदिन होता होता था वही इन दिनों इतनी भीड़ व लोगो की परेशानी के बावजूद बैंक कर्मी प्रतिदिन 50 लोगो को टोकन बाट कर मात्र 50 लोगो का काम करना निसरपुर बैंक शाखा पर प्र्शन चिन्ह हे और कस्टमरों के लिए चिंता का विषय है।
शाखा प्रबंधक नरेश चंद्रा ने मोबाइल पर बताया कि लोगो को परेशान नहीं होने के लिए प्रतिदिन 50 टोकन वितरण करके काम किया जा रहा है
Subscribe to:
Posts (Atom)
